
शाहदरा में बिल्डिंग गिरी (Img X)
New Delhi: दिल्ली के शाहदरा इलाके में दो मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में एक 3 साल का मासूम बच्चा और 35 साल का युवक शामिल है। वहीं, 7 से 8 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शाहदरा में एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। छत और मकान का मलबा नीचे गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुट गए। अब तक कुल छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में तीन साल का बच्चा और 35 वर्षीय युवक शामिल हैं।
प्रशासन को आशंका है कि अभी भी 7 से 8 लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। ऐसे में राहत-बचाव दल लगातार मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बचाव अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल मकान की छत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 11:51 AM IST
Topics : Delhi House Accident Delhi Shahdara Accident Delhi Breaking News Shahdara Building Collapse Shahdara House Roof Collapse