
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: महीने की शुरुआत सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलती, बल्कि आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले कई बदलाव भी लेकर आती है। 1 मई से एलपीजी, बैंकिंग, ऑनलाइन गेमिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं।
तेल कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर, CNG और PNG के दामों में संशोधन की संभावना जताई गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते पेट्रोल-डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।
‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025’ के तहत 1 मई से नए नियम लागू हो गए हैं। इसके तहत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया गया है। अब ऑनलाइन गेम्स को तीन श्रेणियों—ऑनलाइन मनी गेम्स, ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स—में बांटा जाएगा और इन्हें रेगुलेट किया जाएगा।
इस महीने बैंक हॉलिडे की भरमार रहेगी। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा हर रविवार को बैंक बंद रहेंगे। साथ ही महाराष्ट्र दिवस, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और ईद-उल-अज़्हा (बकरीद) जैसे अवसरों पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
SBI कार्ड ने लेट पेमेंट चार्ज और एनुअल फीस में बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार 100 रुपये से अधिक और 500 रुपये तक की बकाया राशि पर अब 100 रुपये का लेट पेमेंट चार्ज लागू होगा।1 मई से लागू ये बदलाव आम लोगों की जेब, डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग पर सीधा असर डालेंगे, इसलिए जरूरी है कि उपभोक्ता इन नियमों को समझकर अपने वित्तीय फैसले लें।
Location : New Delhi
Published : 30 April 2026, 8:02 PM IST
Topics : CNG credit card LPG May Online Gaming