Video | सत्य निकेतन हादसा: PG ऑपरेटर सुधांशु के बाद 5वीं गिरफ्तारी, कासगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी महेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अगस्त 2025 से बिल्डिंग को सुधांशु और शुभम त्यागी को लीज पर दिया था। दोनों मिलकर इस बिल्डिंग में ‘Hostel Daze’ नाम से PG चला रहे थे। महेश ने पुलिस को बताया कि दोनों PG संचालक हर महीने उसे 1.05 लाख रुपये किराया देते थे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 September 2026, 10:33 AM IST

नई दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PG ऑपरेटर सुधांशु के के बाद 5वीं गिरफ्तारी, कासगंज से लेबर कांट्रेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में पांचवी गिरफ्तारी है। पुलिस अब फरार चल रहे उसके बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी की तलाश में जुटी है।

अगस्त 2025 से लीज पर थी बिल्डिंग

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी महेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अगस्त 2025 से बिल्डिंग को सुधांशु और शुभम त्यागी को लीज पर दिया था। दोनों मिलकर इस बिल्डिंग में ‘Hostel Daze’ नाम से PG चला रहे थे।

महेश ने पुलिस को बताया कि दोनों PG संचालक हर महीने उसे 1.05 लाख रुपये किराया देते थे।

हादसे के बाद पुलिस ने शुरू की थी तलाश

पुलिस रिमांड के दौरान महेश से पूछताछ में PG संचालकों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने सुधांशु की तलाश शुरू की और बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, उसका बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी

सत्य निकेतन हादसे में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में बिल्डिंग मालिक, PG संचालकों और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  9 September 2026, 10:21 AM IST