
सपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) ने संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक और लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने 28 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर सभी सांसदों को विशेष सत्र के दौरान सदन में पूरे समय मौजूद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सांसदों से सरकार की ओर से लाए जा रहे विधेयकों के विरोध में मतदान करने को कहा गया है। पार्टी का यह निर्देश संसद के 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले आया है।
धर्मेंद्र यादव की ओर से जारी व्हिप के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र सोमवार 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर गुरुवार 3 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है। इस सत्र में सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है।
इनमें संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 शामिल हैं।
सपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप, मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने जारी किया व्हिप, सभी सांसद रहें संसद में मौजूद और करें विधेयक का विरोध https://t.co/itKtwaqmTI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2026
सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने अपने पत्र में लोकसभा के सभी समाजवादी पार्टी सांसदों को विशेष सत्र के दौरान पूरी अवधि तक सदन में उपस्थित रहने को कहा है।
व्हिप में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी सांसद सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें और संबंधित विधेयकों के विरोध में मतदान करें।
विशेष सत्र में पेश होने वाले तीनों विधेयकों को लेकर सपा ने अपने सांसदों को विरोध में मतदान करने का निर्देश दिया है। पार्टी की ओर से जारी व्हिप के बाद अब विशेष सत्र के दौरान इन विधेयकों पर होने वाली चर्चा और मतदान पर नजर रहेगी।
Location : Lucknow
Published : 29 November 2026, 9:46 AM IST
Topics : dharmendra yadav Parliament Special Session 2026 Parliament Winter Session Samajwadi Party Whip SP Parliamentary Party.