77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना और वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सलामी ली और भव्य फ्लाईपास्ट एवं हथियार प्रदर्शन ने सबको मंत्रमुग्ध किया।

ऑपरेशन सिंदूर की अद्भुत झलक
New Delhi: भारत अपने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैन्य परेड की सलामी ली। परेड में भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों ने अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
इस साल की परेड में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज साफ नजर आई। परेड के दौरान ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) पर ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज दिखा, जिसे लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद पाशा द्वारा उड़ाया गया। यह झंडा भारतीय सेना की वीरता और समर्पण का प्रतीक बन गया।
परेड की शुरुआत कैप्टन विजय प्रताप के नेतृत्व में प्रहार फॉर्मेशन के फ्लाईपास्ट से हुई। इसमें भारतीय सेना के ALH डब्ल्यूएचआई और भारतीय वायुसेना के एएलएच मार्क-4 हेलीकॉप्टर ने भी भाग लिया। फ्लाईपास्ट के दौरान दर्शक उत्साहित होकर तालियों से उनका स्वागत करते रहे।
Republic Day 2026: इन ग्रहों से जुड़ा है तिरंगे का रहस्य, जानिए क्यों मजबूत है भारत का आत्मबल
सैन्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के हथियारों और उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। जवानों ने युद्ध कौशल के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया, जिसमें आधुनिक हथियार और रणनीति का उपयोग दर्शकों को प्रभावित कर गया।
ALH हेलीकॉप्टर (Img- Internet)
परेड के दौरान भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमानों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का फॉर्मेशन बनाया। इस फॉर्मेशन ने आकाश में भारत की ताकत और तकनीकी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। सभी हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान समय पर और कुशलता से अपने मिशन को पूरा करते दिखे।
कर्तव्य पथ पर मौजूद नागरिक और पर्यटक इस भव्य परेड को देखकर मंत्रमुग्ध रह गए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने इस ऐतिहासिक दिन का आनंद लिया और भारतीय सेनाओं के साहस और अनुशासन की सराहना की।
Republic Day 2026: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित, अंतरिक्ष में वीरता का गौरव
77वें गणतंत्र दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर की झलक ने परेड को और भी यादगार बना दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी, भारतीय सेना और वायुसेना की तकनीकी क्षमता और जवानों का अद्भुत प्रदर्शन इस दिन को हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना।