Live Now

Red Fort Blast LIVE: दिल्ली धमाके में 11 लोगों की मौत, 30 घायल; संदिग्ध हिरासत, जानें ताजा अपडेट

दिल्ली के लाल किले के पास आज एक कार ब्लास्ट हुआ, जिसमें अफरातफरी मच गई। धमाके में 8 लोगों की मौत हुई और 25 घायल हो गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। पुलिस और एनआईए की टीम मौके पर जांच में जुटी है, और आसपास के इलाके को सील कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 November 2025, 7:54 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 Nov 2025 09:57 PM (IST)

      पीएम मोदी का दिल्ली विस्फोट पर प्रतिक्रिया

      दिल्ली में आज शाम हुए धमाके में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। स्थिति की समीक्षा गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ की गई है।

    • 10 Nov 2025 09:45 PM (IST)

      धमाके में पीएम मोदी ने जताया दुख

      धमाके में पाीएम मोदी ने दुख जताया है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

    • 10 Nov 2025 09:43 PM (IST)

      धमाके वाली जगह भी जाएंगे अमित शाह 

      धमाके वाली जगह भी जाएंगे अमित शाह

    • 10 Nov 2025 09:40 PM (IST)

      अमित शाह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एलएलजेपी अस्पताल पहुँच गए हैं, जहाँ दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। वह वहाँ घायलों से मिलेंगे और घटनास्थल का भी दौरा करेंगे।

    • 10 Nov 2025 09:39 PM (IST)

      गुजरात पुलिस ने अलर्ट जारी किया

      गुजरात पुलिस ने दिल्ली में हुए कार बम विस्फोट के बाद अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में हुए कार बम विस्फोट का कारण अभी तक अज्ञात है। हालाँकि, एहतियात के तौर पर, राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया है। सभी शहर और ज़िला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे नाकाबंदी करें, वाहनों की जाँच करें, पुलिस गश्त बढ़ाएँ और पुलिस की उपस्थिति बढ़ाएँ, खासकर महानगर और राज्य के भीतर प्रवेश और निकास बिंदुओं पर, साथ ही शहरी ज़िलों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर।

    • 10 Nov 2025 09:38 PM (IST)

      गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे LNJP अस्पताल

      गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे LNJP अस्पताल

    • 10 Nov 2025 09:35 PM (IST)

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार विस्फोट पर पहला बयान

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार विस्फोट पर पहला बयान

    • 10 Nov 2025 09:29 PM (IST)

      11 लोगों की मौत

      धमाके में 11 लोगों की मौत

    • 10 Nov 2025 09:25 PM (IST)

      कार विस्फोट पर अमित शाह का बयान  

      गृह मंत्री अमित शाह भी घटना स्थल पर जाएंगे, हर संभावित पहलू की हो रही जांच

       

    • 10 Nov 2025 09:22 PM (IST)

      ममता बनर्जी ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख

      ममता बनर्जी ने दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

    • 10 Nov 2025 09:16 PM (IST)

      समाजवादी पार्टी ने दिल्ली कार धमाके पर जताया गहरा दुख

      समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, "अत्यंत दुःखद," पार्टी ने ट्वीट कर मृतकों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की; शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा होने का संदेश दिया

      अत्यंत दुःखद !

      दिल्ली में हुए कार धमाके में लोगों के हताहत होने की सूचना, हृदयविदारक !

      ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

      शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

      राहत कार्य तेजी से चलाए सरकार, घटना की हो उच्च स्तरीय जांच। pic.twitter.com/yZVpBJxogA

      — Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 10, 2025

    • 10 Nov 2025 09:11 PM (IST)

      राहुल गांधी ने कार विस्फोट पर जताया दुख

      राहुल गांधी ने कार विस्फोट पर दुख जताया है और उन्होंने कहा कि,  "बेहद दर्दनाक और चिंताजनक," राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की

    • 10 Nov 2025 09:09 PM (IST)

      राहुल गांधी ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट पर जताया दुख

      "बेहद दर्दनाक और चिंताजनक," राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की

    • 10 Nov 2025 09:08 PM (IST)

      दिल्ली मेट्रो और सरकारी भवनों में अलर्ट 

      दिल्ली मेट्रो और सरकारी भवनों में अलर्ट

    • 10 Nov 2025 09:05 PM (IST)

      वाराणसी में अलर्ट

      दिल्ली में कार बलास्ट के बाद वाराणसी में जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट पर हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस सघन जाँच अभियान चला रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सुरक्षा जाँच की जा रही है। पुलिस बल तैनात किया गया है।

    • 10 Nov 2025 09:01 PM (IST)

      डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश की ताजा स्थिति पर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

      दिल्ली लालकिले हादसे पर लेटेस्ट अपडेट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, देखिये डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश की ताजा स्थिति पर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

    • 10 Nov 2025 08:56 PM (IST)

      सीआईएसएफ हाई अलर्ट पर

      दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित सभी सीआईएसएफ-संरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं।

    • 10 Nov 2025 08:53 PM (IST)

      एक संदिग्ध हिरासत में - सूत्र

      स्पेशल सेल के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस बीच, एलएनजेपी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि 30 घायल लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं।

    • 10 Nov 2025 08:51 PM (IST)

      दिल्ली धमाके से जुड़ी बड़ी अपडेट

      दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

    • 10 Nov 2025 08:49 PM (IST)

      10 लोगों के मौत की अपडेट

      कार में हुए बलास्ट में 10 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है।

    • 10 Nov 2025 08:47 PM (IST)

      अमित शाह ने आईबी निदेशक से भी बात की

      गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी निदेशक से भी बात की। वह सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

    • 10 Nov 2025 08:45 PM (IST)

      कार बलास्ट हादसे के बाद दिल्ली पुलिस का पहला बयान

      दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज शाम लगभग 6:52 बजे एक धमाका हुआ। धमाका एक गाड़ी के अंदर हुआ। एनआईए की टीम पहुँच गई है। जाँच जारी है। कुछ लोग मारे गए हैं और कुछ घायल हुए हैं। जाँच जारी है।

       

    • 10 Nov 2025 08:42 PM (IST)

      अरविंद केजरीवाल का हादसे पर बयान

       

    • 10 Nov 2025 08:40 PM (IST)

      कार बलास्ट में 9 लोगों की मौत की अपडेट

      दिल्ली में लाल किले के मेट्रो के गेट नंबर 1 के पास कार में बलास्ट हुआ जिसमे 9 लोगों की मौत हुई है।

       

    • 10 Nov 2025 08:38 PM (IST)

      पीएम मोदी ने की गृह मंत्री अमित शाह से बात

      हादसे को लेकर पीएम मोदी ने की गृह मंत्री अमित शाह से बात

       

    • 10 Nov 2025 08:37 PM (IST)

      धमाके के बाद दिल्ली पुलिस का पहला बयान

      दिल्ली पुलिस कमीश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि अभी बलास्ट होने का कारण नहीं पता चला है।  जांच जारी है।

    • 10 Nov 2025 08:34 PM (IST)

      LNJP घायलों को भेजा गया

      कार बलास्ट हादसे में घायल हुए सभी घायलों  को  LNJP को भेजा गया

    • 10 Nov 2025 08:31 PM (IST)

      राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मौके पर पहुंची

      लाल किला विस्फोट: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मौके पर पहुंची

       

    • 10 Nov 2025 08:29 PM (IST)

      NIA की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश

      NIA की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश

    • 10 Nov 2025 08:28 PM (IST)

      गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात

      गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात

       

    • 10 Nov 2025 08:25 PM (IST)

      धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाईअलर्ट

      धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाईअलर्ट

       

    • 10 Nov 2025 08:24 PM (IST)

      दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट

      दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस ने हाई अलर्ट किया है।

    • 10 Nov 2025 08:23 PM (IST)

      कार बलास्ट में घायलों की संख्या हुई 25

      सूत्रों के अनुसार अब तक 8 लोगों के मरने और 25 लोगों के घायल होने की खबर है।

       

    • 10 Nov 2025 08:21 PM (IST)

      कार बलास्ट में 24 लोग घायल

      कार बलास्ट में 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

       

    • 10 Nov 2025 08:20 PM (IST)

      कार बलास्ट में 16 घायल

      कार बलास्ट में 16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

       

    • 10 Nov 2025 08:19 PM (IST)

      कार धमाके में 8 लोगों की मौत, 14 घायल

      लाल किला के पास कार धमाके में 8 लोगों की मौत, 14 घायल, दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट

      यहां पढ़ें पूरी खबर 

    • 10 Nov 2025 08:03 PM (IST)

      कार बलास्ट में 8 लोगों की मौत

      दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

      दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर इको वैन में हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट, 8 की मौत, 14 घायल; 5–6 गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त
      धमाका शाम करीब 6:30 बजे, आवाज इतनी तेज कि दुकानों के दरवाजे-खिड़कियाँ और स्ट्रीट लाइट टूट गईं
      NSG, NIA, दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें मौके पर; ब्लास्ट की प्रकृति अब तक स्पष्ट नहीं
      फायर टेंडर मौके पर, कई बसों और वाहनों में आग; घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया
      दिल्ली में हाई अलर्ट, चांदनी चौक बाजार और लाल किले के आसपास का इलाका बंद; सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    • 10 Nov 2025 08:01 PM (IST)

      कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत

      लाल किला के पास कार धमाके में अब तक 8 की मौत, दिल्ली से मुंबई तक हाई अलर्ट

    • 10 Nov 2025 07:55 PM (IST)

      घटना की जानकारी और फौरन कार्रवाई

      फायर ब्रिगेड को धमाके की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली। इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट भी जांच में जुट गए हैं, जो विस्फोट की प्रकृति और कारण का पता लगाएंगे। धमाके की तीव्रता के कारण आसपास की स्ट्रीट लाइटें भी टूट गई हैं।

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले मेट्रो के पास खड़ी एक कार में शाम को धमाका हो गया। धमाके के बाद पूरी दिल्ली अलर्ट है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 November 2025, 7:54 PM IST