PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ ऑफिस, कहा- संस्थान की साख सर्वोपरि

पीटीआई के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी ने दिल्ली स्थित डाइनामाइट न्यूज़ के मुख्यालय में पहुंचकर युवा पत्रकारों को सफलता के टिप्स दिये और पत्रकारिता में आने वाली तमाम चुनौतियों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 February 2026, 7:13 PM IST

New Delhi: एक गलत खबर न सिर्फ पत्रकार, बल्कि पूरे संस्थान की साख को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए खबर प्रकाशित करने से पहले युवा पत्रकार उसकी सत्यता अवश्य सुनिश्चित करें। यह कहना है प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी का।

विजय जोशी मंगलवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित डाइनामाइट न्यूज़ हेड ऑफिस में युवा पत्रकारों से मुखातिब थे। डाइनामाइट न्यूज़ हेड ऑफिस में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले नौजवान बतौर पत्रकार काम करते हैं। उन्हें कैसे पत्रकारिता करनी चाहिए? खबर लिखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? फील्ड और डेस्क पर आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटना चाहिए? खबरों के प्रेशर के बीच एक पत्रकार को कैसे बेस्ट परफॉर्मेंस देनी चाहिए? ऐसे अनेक सवालों के जवाब श्री जोशी ने देकर युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने वरिष्ठ पत्रकार विजय जोशी और पीटीआई भाषा के संपादक निर्मल पाठक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इससे पहले डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय जोशी और पीटीआई भाषा के संपादक निर्मल पाठक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

डाइनामाइट न्यूज़ के संपादकीय कक्ष में पहुंचने पर इन दोनों का स्वागत युवा पत्रकारों ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से किया।

PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट करते डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

विजय जोशी एक वरिष्ठ वैश्विक पत्रकार हैं, जिन्होंने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे द एसोसिएटेड प्रेस (AP) में न्यूज़ डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं और कई देशों में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्टिंग एवं संपादकीय नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाई हैं। वैश्विक परिप्रेक्ष्य और गहरी समाचार समझ के साथ उन्होंने पत्रकारिता में उच्च पेशेवर मानदंड स्थापित किए।

पीटीआई के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के रूप में उन्होंने संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उसकी विश्वसनीयता, विस्तार तथा प्रभाव को और मजबूत किया। उनके नेतृत्व में पीटीआई ने आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों के अनुरूप खुद को डिजिटल मीडिया में भी स्थापित कर और अधिक सशक्त और प्रासंगिक बना दिया।

पीटीआई भाषा के संपादक निर्मल पाठक को स्मृित चिन्ह भेंट करते डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

श्री जोशी ने एक महिला रिपोर्टर के सवाल के जवाब में कहा कि बिना सही स्रोत के खबर प्रकाशित करना एक खतरनाक “स्लिपरी स्लोप” है और इससे पूरे संस्थान की साख को नुकसान पहुंचता है। सत्यापित खबर ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान है।

युवा पत्रकारों से बातचीत करते विजय जोशी

एक अन्य पत्रकार के सवाल के जवाब में पीटीआई के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र काफी गंभीर है, इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस पेशे में कठोर परिश्रम और लगन की जरूरत होती है। पत्रकारिता को चलते-फिरते नहीं अपनाया जा सकता।

पीटीआई के सीईओ विजय जोशी, डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल और एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि युवा पत्रकार अपने काम और लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और जुनून बनाए रखें... यही सफलता की असली कुंजी है।

युवा पत्रकारों के सवालों का जवाब देते निर्मल पाठक

श्री जोशी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें सफल लोगों के साथ-साथ आम लोगों से भी बात करना अच्छा लगता है, क्योंकि ऊंचाइयों को छूने के लिए जमीन से जुड़े रहना जरूरी है।

विजय जोशी को आभार ज्ञापित करते हुए डाइनामाइट न्यूज़ का स्मृति चिन्ह भेंट करते मनोज टिबड़ेवाल आकाश

पीटीआई भाषा के संपादक निर्मल पाठक ने एक युवा पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि ग्राउंड रिपोर्टिंग वही है, जहां घटना हो रही हो और वहां आप मौजूद होकर अपनी आंखों से सच देखते हुए उसे कवर करें।

विजय जोशी का स्वागत करते डाइनामाइट न्यूज़ एग्जूक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी

डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय में पधारने के लिए उनका आभार ज्ञापित किया।

डाइनामाइट न्यूज़ के न्यूज़ रूम में पत्रकारों के बीच विजय जोशी और निर्मल पाठक

इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर वेद प्रकाश, एग्जूक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील बत्रा, जी कृष्ण मोहन राव, नेशनल मार्केटिंग हैड अनुराग श्रीवास्तव, बिजनस डवलेपमेंट हैड विकास कौशिक, संपादकीय टीम से जय सिंह, रोहित गोयल, करन शर्मा, सोना सैनी, पूनम राजपूत, निधि कुशवाहा, दीपिका तिवारी, सुजाता विस्वाल, सपना श्रीवास्तव, तान्या चंद, नितिन पाराशर, बॉबी राज, ऋषभ अग्निहोत्री, सोशल मीडिया मैनेजर रोहित पूनिया, मल्डी मीडिया प्रोड्यूसर उसामा, वीडियो एडिटर यश गौतम, ग्रॉफ्किस डिजाइनर रजनी, भरत समेत कई अन्य प्रशिक्षु पत्रकार और मीडिया के दिग्गज मौजूद रहे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 February 2026, 7:13 PM IST