इन छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, जानें किसे मिली कहां का जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल का ऐलान किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार सभी नए राज्यपाल अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 October 2026, 11:08 PM IST

New Delhi: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के पदभार संभालने की तारीख से होगा।

 

इन्हें मिली इस राज्य की कमान

  1. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  3. ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  4. डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  5. डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  6. दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि ओम प्रकाश माथुर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें जुलाई 2024 में सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अब उन्हें केरल भेजा गया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टली सुनवाई, चंपत राय समेत चार पर FIR की मांग पर अब 16 अक्टूबर को होगी कोर्ट में बहस

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इससे पहले केरल के राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थे। वह गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बिहार व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। जनवरी 2025 से केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आर्लेकर को अब तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आर.एन. रवि के मार्च में पश्चिम बंगाल स्थानांतरित होने के बाद आर्लेकर तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक ने किया मार्च, अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी, सोनिया ने किया कदमताल

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह लेंगे। वहीं बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद गौतम सिक्किम में ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  12 October 2026, 10:57 PM IST