PM Kisan Yojana: कहीं अटक न जाए आपकी 24वीं किस्त, किसान निधि के पैसे चाहिए तो निपटा लें ये 3 जरूरी काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। जून में 23वीं किस्त जारी होने के बाद, अगली किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है। आइए जानते हैं किश्त का फायदा उठाने से पहले अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 July 2026, 12:32 PM IST
google-preferred

New Delhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों की नजर अब 24वीं किस्त पर टिकी हुई है। केंद्र सरकार इस योजना के जरिए पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में देती है। अब तक योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अगली किस्त को लेकर किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, योजना की किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। पिछली यानी 23वीं किस्त जून में किसानों के खातों में भेजी गई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

इन शर्तों को पूरा करने वालों को मिलेगा लाभ

24वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो योजना की पात्रता पूरी करते हैं और जिनके दस्तावेज पूरी तरह अपडेट हैं। सरकार ने लाभार्थियों के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं अनिवार्य कर रखी हैं, जिन्हें समय रहते पूरा करना आवश्यक है।

सबसे अहम प्रक्रिया ई-केवाईसी (e-KYC) है। इसके अलावा भूमि का सत्यापन (भू-सत्यापन) और आधार कार्ड को योजना से लिंक कराना भी जरूरी है। यदि इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, तो किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है या भुगतान रुक सकता है।

अभी कर लें जरूरी काम

जो किसान अब तक ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग या भू-सत्यापन नहीं करा पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द ये सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। इससे 24वीं किस्त जारी होने पर भुगतान में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

Location :  New Delhi

Published :  6 July 2026, 12:32 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement