हिंदी
सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश के कई शहरों में आज तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। कहीं पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है तो कहीं मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान दो डॉलर से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा रेट के मुताबिक, नोएडा में पेट्रोल की कीमत 42 पैसे घटकर 98.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी 40 पैसे सस्ता होकर 91.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल 59 पैसे सस्ता होकर 108.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 53 पैसे गिरकर 94.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 109.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 1 पैसे की बढ़त के साथ 95.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी तेजी के साथ 98.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में आई इस तेजी का असर आने वाले दिनों में घरेलू तेल कीमतों पर भी पड़ सकता है।
देश के चार प्रमुख महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लेने चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 22 May 2026, 8:07 AM IST