आतंक से जुड़े एक मामले की जांच में NIA ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बांदीपोरा और बारामूला जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। रफियाबाद, सोपोर, बोमई और परिमपोरा इलाके जांच के दायरे में रहे।

कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई (Img Source: Google)
Srinagar: आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई श्रीनगर, बांदीपोरा और बारामूला जिलों में की गई।
जानकारी के अनुसार, NIA की टीमों ने बारामूला जिले के रफियाबाद, सोपोर और बोमई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा बांदीपोरा जिले के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों और श्रीनगर शहर के परिमपोरा इलाके में भी सर्च ऑपरेशन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी एक आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन इलाकों में मौजूद कुछ लोग आतंकी गतिविधियों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट और फंडिंग से जुड़े हो सकते हैं। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल NIA की ओर से इस मामले में किसी गिरफ्तारी या बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद संबंधित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
खबर अपडेट हो रही है...