
एक ही मंच पर जब जुटे देश के नवरत्न (Img: X)
New Delhi: देश भर की कई जानी-मानी हस्तियों को 'NBT उत्सव' में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस मौके पर समाज, खेल, स्वास्थ्य, कानून, कारोबार, मनोरंजन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, डॉक्टर नरेश त्रेहन, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, जेके पेपर लिमिटेड के चेयरमैन हर्षपति सिंघानिया, टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार, जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा समेत कई हस्तियों को 'एनबीटी नवरत्न' सम्मान दिया गया। वहीं, गीतकार और प्रसार भारती के चेयरपर्सन प्रसून जोशी को पहले 'NBT भूषण' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाज में प्रेरणादायक काम करने वाले 10 लोगों को 'NBT प्रेरणादीप' सम्मान से नवाजा।
कार्यक्रम को संबोधित कर राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार के पिछले सालों के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया, दूसरे कार्यकाल में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़े कदम उठाए गए और मौजूदा कार्यकाल में विकसित भारत का लक्ष्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में दुनिया भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले नैनीताल हाई अलर्ट पर, जानें पूरी खबर
रक्षा मंत्री ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' अभियान का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, देश का रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात दोनों में पिछले कुछ सालों में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा उपकरणों पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है और इससे देश की रक्षा क्षमता मजबूत हुई है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब सरकार के साथ आम नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने और समाज व देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
Location : New Delhi
Published : 5 July 2026, 6:41 PM IST