Natural Hair Dye: सफेद बालों को काला बनाने का असरदार तरीका है कॉफी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को बिना नुकसान पहुंचाए काला करना चाहते हैं तो आपके लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 25 May 2025, 5:27 PM IST

नई दिल्ली: आज के दौर में समय से पहले बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, तनाव, प्रदूषण और केमिकल वाले उत्पाद इसके मुख्य कारण हैं। नतीजतन, लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए बाजार में उपलब्ध हेयर डाई और रंगों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन उत्पादों में मौजूद हानिकारक रसायन जैसे अमोनिया, हाइड्रोजन पेरोक्साइड आदि लंबे समय में बालों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं?

प्राकृतिक हेयर डाई (सोर्स-इंटरनेट)

इन रसायनों के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं और समय से पहले झड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बालों को बिना नुकसान पहुंचाए काला करना चाहते हैं तो आपके लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है- कॉफी हेयर डाई।

बालों के लिए प्राकृतिक रंग और पोषण का स्रोत

कॉफी में प्राकृतिक रंगाई तत्व पाए जाते हैं जो बिना किसी केमिकल नुकसान के बालों को गहरा रंग देते हैं। इसके साथ ही कॉफी बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।

कॉफी से बालों को काला करने का आसान तरीका

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर (डार्क कॉफी बेहतर है)
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच कंडीशनर (आपकी पसंद)
  • 1 चम्मच हेयर ऑयल (नारियल या बादाम का तेल)

बनाने और लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले एक कप पानी गर्म करें और उसमें कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  2. इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
  3. अब इसमें कंडीशनर और हेयर ऑयल मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार करें।
  4. इस पेस्ट को अपने साफ और सूखे बालों पर जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगाएं।
  5. बालों को शॉवर कैप से ढक लें और करीब 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें।
  6. एक घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो लें. ध्यान रहे, शैम्पू का इस्तेमाल न करें।
  7. बेहतर और स्थायी परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

कॉफी हेयर डाई के फायदे

  • यह पूरी तरह से प्राकृतिक तरीका है, जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
  • बालों को गहरा और प्राकृतिक रंग देता है।
  • बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाता है।
  • स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।
  • महंगे और हानिकारक रासायनिक उत्पादों से राहत दिलाता है।

Location :  New Delhi

Published :  25 May 2025, 3:19 PM IST