
मणिपुर में फिर खूनी हिंसा
Imphal: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई। नगा और कुकी समुदाय के बीच हुए हिंसक टकराव में पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 घरों में आग लगा दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए पाबंदियां लगा दी हैं, वहीं कांगपोकपी जिले में 24 घंटे के बंद का ऐलान किया गया है।
इस हिंसा के कारण कामजोंग ज़िला प्रशासन ने चसाड पुलिस स्टेशन के 400 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी. इस बीच, कुकी संगठन 'कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी' (CoTU) ने कांगपोकपी ज़िले में शनिवार शाम 6 बजे से 24 घंटे के बंद का आह्वान किया।
यह हिंसा शुक्रवार रात तब भड़की जब चसाड पुलिस स्टेशन के पास गोलीबारी में 42 वर्षीय कुकी महिला और पांच बच्चों की मां, डोमखोनी टौथांग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद हथियारबंद ग्रुपों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी हुई। इसके बाद आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
यह घटना 9 अक्टूबर को रात करीब 9.35 बजे हुई, जब चसाड गांव के वॉलंटियर्स की कथित मनमानी गिरफ्तारी और हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था।
इस हत्या के बाद आगजनी हुई और हथियारबंद समूहों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फिर से गोलीबारी हुई। हिंसा के दौरान दोनों समुदायों के सदस्यों के कम से कम 14 घरों में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उपद्रवियों ने चसाड पुलिस स्टेशन में भी आग लगाने की कोशिश की, जिससे उसके प्रवेश द्वार के पास बनी कुछ लकड़ी की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
कामजोंग जिले के निंगचो चिंगडोंग गांव में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए हमले में दो नागा विलेज गार्ड की मौत हो गई. मरने वालों की पहचान 30 साल के नगाचान्सो निंगशेन और 50 साल के लीशिशन हंग्यो के तौर पर हुई है. वहीं, कांगपोकपी जिले में माकुई और ताबोक गांवों के बीच घात लगाकर किए गए हमले में 35 साल के नागा विलेज वॉलंटियर माचुंगवांगबो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.
प्रशासन ने लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए कामजोंग जिला प्रशासन ने चसाड पुलिस स्टेशन के 400 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। पुलिस का मकसद इलाके में शांति बनाए रखना और हिंसा की नई घटनाओं को रोकना है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।
राहुल गांधी का गोवा दौरा रद्द, जानिए आखिर क्यों बदला कार्यक्रम
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय हथियारबंद गुट इस हमले में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच चल रही है।
Location : imphal
Published : 11 October 2026, 1:03 AM IST
Topics : ethnic violence kuki and naga communities Manipur Violence nine people killed Northeast India