भूकंप से दहला मणिपुर, लोग घरों से भागे; असम और नगालैंड में भी महसूस हुए झटके

मणिपुर के कामजोंग जिले में मंगलवार सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके नगालैंड और असम तक महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 April 2026, 9:02 AM IST

Imphal: मंगलवार की सुबह मणिपुर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 5:59 बजे आए इस भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों की ओर भागे।

कामजोंग जिले में था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अक्षांश 24.703 N और देशांतर 94.415 E पर स्थित था, जो जमीन के अंदर 62 किलोमीटर की गहराई में था।

पश्चिम बंगाल चुनावी रणभूमि में सियासी भूकंप: भवानीपुर में भिड़ेंगे दो दिग्गज नेता, टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

आसपास के राज्यों में भी असर

भूकंप के झटके सिर्फ मणिपुर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इसका असर नगालैंड और असम के कई हिस्सों में भी महसूस किया गया। लोगों में अचानक डर का माहौल बन गया, हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के हानि की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

पहले भी आए झटके

इससे पहले सोमवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भी 3.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया था। यह भूकंप रात 8:32 बजे आया था और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में लगे भूकंप के झटके, डरे सहमे लोग घरों से निकले बाहर

जापान में भी भूकंप और सुनामी अलर्ट

वहीं, सोमवार सुबह जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद समुद्र में करीब 80 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं, जो तटों से टकराईं। स्थिति को देखते हुए जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया।

Location :  Imphal

Published :  21 April 2026, 9:02 AM IST