
मालवीय नगर अग्निकांड मची अपरा-तफरी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है, जबकि कई झुलसे हुए लोग अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस अग्निकांड को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्टों में पता चला है कि होटल के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल को केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी, लेकिन होटल द्वारा 25 कमरों का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा होटल के संचालन में कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गई हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDMC समेत कई विभाग होटल की जांच में जुट गए हैं।
मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड की EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट, देखिए अंदर तबाही का खौफनाक मंजर!#Fire #Restaurant #Delhi #MalviyaNagar #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/Xwl2fiKmlo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 3, 2026
इस भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने होटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में जलकर जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जबकि कुछ मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
अस्पताल में भर्ती 15 लोग ICU में हैं, जबकि 8 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
Delhi Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर रेस्टोरेंट हादसे की पूरी कहानी, जानिए चश्मदीदों ने क्या देखा
#Fire #Restaurant #Delhi #MalviyaNagar #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/GTJz2vWa30
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 3, 2026
Location : New Delhi
Published : 3 June 2026, 3:09 PM IST