
मौके पर पुलिसबल
New Delhi: लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम को कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जब जेल प्रशासन और पुलिस जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कैदियों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर ही दिया। कैदियों ने ईंट मार कर जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू का सिर फोड़ दिया है। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं घटना से जेल में अफरातफरी मच गई है और यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल में बीती शाम करीब 7 बजे कैदियों में झड़प हुई और इसी बीच अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए अंदर गए थे। तभी कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया।
पंजाब में बाढ़ का कहर: लुधियाना में कमजोर पड़ा बांध, सैकड़ों गांव जलमग्न
मामला शांत करवाने के बीच एक कैदी ने सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू के सिर पर ईंट मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। DIG हेडक्वार्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि अभी तक यही सूचना है कि सुपरिंटेंडेंट जेल के सिर पर चोट आई है। जिन्होंने यह हरकत की है, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।
हमले की सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे और हालात शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान एक कैदी ने जेल सुपरिंटेंडेंट के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डीसीपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह के भी घुटने पर चोट लगी है। वह भी अस्पताल में एडमिट हैं।
IGI एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं ड्रग्स की बड़ी खेप, 48 करोड़ के मारिजुआना के साथ छह गिरफ्तार
जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल अधिकारियों से पूरी स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी जेल पहुंचे और हालात पर नजर रखी।
उधर, जेल से रिहा होकर बाहर आए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बैरेक के करीब 200 से 250 कैदियों ने पुलिसवालों पर हमला किया है। उसकी मंगलवार को ही जमानत हुई है।
Location : New Delhi
Published : 17 December 2025, 6:20 AM IST
Topics : Central Jail clash DIG Ludhiana prisoners