
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी नियमों में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी मई 2026 से गैस सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया और डिलीवरी सिस्टम को लेकर नए नियम लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता और सप्लाई चेन पर पड़ रहे दबाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
फरवरी के अंत में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय तनाव और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संकट ने कई देशों में एलपीजी की सप्लाई पर असर डाला है। इस स्थिति के चलते डिलीवरी में देरी, सप्लाई की कमी और कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है।
LPG Crisis: राजस्थान यूनिवर्सिटी में LPG संकट से कैंटीन में लगा ताला, हजारों छात्र खाने को तरसे
सूत्रों के अनुसार, भारत की प्रमुख तेल कंपनियां—Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited—एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम में बदलाव को लेकर विचार-विमर्श कर रही हैं। प्रस्तावित बदलाव के तहत बुकिंग और डिलीवरी के बीच समय अंतराल को और व्यवस्थित किया जा सकता है।
LPG सप्लाई हिली तो सरकार हुई सख्त, छोटे सिलेंडर की बिक्री में विस्तार, PNG से बदली पूरी तस्वीर
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, सप्लाई और डिमांड को संतुलित करने के लिए पहले से ही कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इनमें रिफाइनरी उत्पादन में वृद्धि, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन करना और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे 45 दिन तक करने जैसे उपाय शामिल हैं।
नई व्यवस्था का उद्देश्य एलपीजी सप्लाई को अधिक स्थिर और पारदर्शी बनाना है, ताकि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच उपभोक्ताओं को नियमित और निर्बाध सेवा मिल सके। हालांकि, अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा मई 2026 में होने की संभावना है।
Location : New Delhi
Published : 27 April 2026, 7:35 PM IST
Topics : Delivery System gas cylinders LPG Crisis May Rules