पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 5 लोगों की मौत, दो दर्दन से अधिक घायल

पुणे के तालेगांव में नदी पर बना पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 15 June 2025, 4:39 PM IST
google-preferred

पुणे: इस वक्त की बड़ी खबर पुणे से आ रही है, जहां तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक टूट गया। घटना के वक्त कई पर्यटक पुल पर मौजूद थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसे के बाद मौके पर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। मौके पर 15 एंबुलेंस लोगों को बचाने के लिए पहुंच चुकी हैं।

इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा ढह गया। जब ब्रिज गिरा, तब उसपर कई लोग मौजूद थे। इस हादसे में 20-25 पर्यटकों के बहने और 5-6 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस और रेस्क्यू की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

जानकारी के मुताबिक पुल को 2-3 महीने पहले प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग पुल पर जमा हो गये।

20-25 पर्यटकों के नदी मे बहने की आशंका

हादसे के बाद तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए यह पुल बना है। इसके जरिए लोग इस पार से उस पार जाते थे। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं। बड़ी संख्या मे लोग पानी के प्रवाह को देखने के लिए आये थे।

पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है और इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण एजेंसियों द्वारा नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए जी-जान से प्रयास किए जा रहे हैं।

संडे को सैलानियों की भारी भीड़

कुंड मळा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए एक पुल बनाया गया था। यह पुल काफी पुराना था। रविवार को यहां सैलानियों की बड़ी भीड़ थी। उसी समय अचानक दोपहर बाद पुल गिर गया। रविवार होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे, तभी अचानक पुल गिर गया और यह हादसा हो गया।

Location : 
  • Pune

Published : 
  • 15 June 2025, 4:39 PM IST

Advertisement
Advertisement