
LPG सिलेंडर (Img: Pinterest)
New Delhi: सरकार के निर्देशों के अनुसार, मौजूदा और नए दोनों तरह के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन को सक्रिय बनाए रखने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। हालांकि, जिन ग्राहकों ने हाल ही में e-KYC पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।
यह नियम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों पर लागू है। इसके अलावा भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के सभी घरेलू ग्राहकों को भी e-KYC कराना जरूरी होगा। यदि तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Auraiya Cylinder Blast: बंद कमरे में फटा घरेलू गैस सिलेंडर, दीवार गिरी; 200 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े
गैस एजेंसियों के अनुसार, ग्राहक 16 अगस्त तक सामान्य रूप से एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके बाद वही उपभोक्ता सिलेंडर बुक करा सकेंगे, जिनकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी। पात्र लाभार्थियों की सब्सिडी भी e-KYC पूरी होने के बाद ही जारी रहेगी।
ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार e-KYC ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से पूरी कर सकते हैं। प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। ऑफलाइन e-KYC के लिए संबंधित गैस एजेंसी में जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। वहीं, ऑनलाइन सुविधा के जरिए घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Auraiya Cylinder Blast: बंद कमरे में फटा घरेलू गैस सिलेंडर, दीवार गिरी; 200 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े
गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द e-KYC पूरी कर लें। इससे गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी दोनों का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा।
Location : New Delhi
Published : 15 August 2026, 6:22 PM IST
Topics : Gas Connection Update LPG e KYC LPG News India