
हादसे के बाद क्षतिग्रस्क कार (Img X)
नई दिल्ली: दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। 17-18 नवंबर की दरम्यानी रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा युधिष्ठिर सेतु पर देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Namo Bharat: दिल्ली से हरिद्वार ढाई घंटे और ऋषिकेश तीन घंटे में, जानिए नमो भारत का प्रस्तावित रूट
इस सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार कुल आठ लोग घायल हुए। घटना के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद दो लोगों को बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य छह घायलों का इलाज जारी है।
दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, BS-3 और BS-4 वाहनों को मिली राहत
यह हादसा दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत युधिष्ठिर सेतु पर हुआ। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों को सामने ला दिया है।
Location : New Delhi
Published : 19 November 2026, 10:22 AM IST
Topics : Delhi Fortuner Accident delhi road accident Kashmere Gate Accident Road Accident Delhi Yudhishthir Setu Accident