हिंदी
NTA ने जारी किया JEE Main 2026 नोटिफिकेशन
New Delhi: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बीटेक, बीई, बी आर्क या बी प्लानिंग जैसे कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर बेहद अहम है। आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 27 नवंबर ही तय की गई है।
जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों को इसके लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद "JEE Main 2026 Session 1 Registration" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और संपर्क जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें। फिर निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
JEE Mains सेशन-1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी, इन दो राज्यों के कैंडिडेट्स ने किया टॉप
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। इनमें-
उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके दस्तावेजों की जानकारी, विशेषकर नाम और जन्मतिथि, 10वीं की मार्कशीट से मेल खाती हो। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर आवेदन फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है।
Location : New Delhi
Published : 1 November 2025, 2:38 PM IST