जंतर-मंतर पर रातभर जुटे हजारों लोग, सुबह संसद कूच की तैयारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांग तेज

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार देर रात से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे रहे। सोमवार सुबह संसद की ओर प्रस्तावित मार्च से पहले प्रदर्शन स्थल पर हलचल तेज रही। पुलिस प्रदर्शन स्थल से सामान भी समेट रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 July 2026, 3:55 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार देर रात से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे रहे। सोमवार सुबह संसद की ओर प्रस्तावित मार्च से पहले प्रदर्शन स्थल पर हलचल तेज रही। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अपना चेकिंग प्वाइंट हटाना शुरू कर दिया है और जंतर-मंतर से सामान ले जाने की तैयारी भी की जा रही है।

20 जुलाई की सुबह सूरज निकलने से पहले ही जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रदर्शनकारी पूरी रात वहीं डटे रहे और सुबह होते ही संसद भवन की ओर कूच की तैयारी में जुट गए। मौके पर युवाओं, छात्रों और विभिन्न संगठनों के समर्थकों की मौजूदगी देखी गई।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने जंतर-मंतर से किया बड़ा ऐलान, रखी ये शर्त

भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश

प्रदर्शन स्थल पर भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी होती रही। प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" के नारे लगाए और कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संसद तक मार्च करेंगे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सुबह के समय जंतर-मंतर का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय दिखाई दिया। कई लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर संसद कूच की तैयारी करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह केवल एक दिन का विरोध नहीं, बल्कि अपनी मांगों को लेकर व्यापक जनआंदोलन का हिस्सा है।

CJP के संसद मार्च से पहले दिल्ली में अलर्ट, पुलिस ने जारी की कड़ी चेतावनी

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस बीच, प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों पर प्रदर्शनकारियों की नजर बनी रही। चेकिंग प्वाइंट हटाए जाने और सामान समेटे जाने की तैयारियों के बीच प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च के अपने कार्यक्रम को लेकर उत्साह बनाए रखा।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि संसद कूच के दौरान हालात किस दिशा में जाते हैं और प्रशासन तथा प्रदर्शनकारियों के बीच आगे क्या स्थिति बनती है।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 3:23 AM IST

Related News

Advertisement