Pahalgam Terror Attack के बाद आतंकियों के साथ Encounter, उधमपुर में 1 जवान शहीद, जानिये पूरा अपडेट

पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना और सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन में जुटे हुए है। इस बीच उधमपुर से मुठभेड़ की खबर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 24 April 2025, 11:28 AM IST

श्रीनगर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा और गम का माहौल है। सरकार समेत भारतीय सेना और सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने में जुटे हुए है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश के लिये बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इन सबके बीच उधमपुर से मुठभेड़ की खबर है।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यहां मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षा बलों द्वारा कुछ आतंकियों को घेरे जाने की खबरें है।

भारतीय सेना के 16 कॉर्प ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुठभेड़ की विस्तृत सूचना दी है।

भारतीय सेना ने लिखा है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज बसंतगढ़, उधमपुर में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। संपर्क स्थापित किया गया और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

भारतीय सेना ने आगे लिखा है कि हमारे एक बहादुर सैनिक को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई।
आंतकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Location :  Jammu Kashmir

Published :  24 April 2025, 11:28 AM IST