दुनिया की सबसे बड़ा अरामको रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमला, भारत पर क्या होगा असर? जानिये यहां

सऊदी में स्थित दुनिया की सबसे अरामको रिफाइनरी पर ईरान ने बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस हमले के बाद अरामको रिफाइनरी बंद हो गई है। इसका भारत समेत कई देशों पर असर देखने को मिल सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 March 2026, 2:03 PM IST

नई दिल्ली/रियाद: इजरायल और ईरान के युद्ध के पूरे विश्व में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इजरायल के ताजा हमले में जहां ईरान के नेवी चीफ शहरान की मौत हो गई है वहीं ईरान ने सऊदी अरब में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक की खबरें हैं।

अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक के बाद सऊदी अरब ने तेल रिफाइनरी के बंद कर दिया है। अरामको रिफाइनरी से भारत समेत कई देशों को तेल की आपूर्ति होती है। अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक के बाद तेल की आपूर्ति पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

Iran Israel War: यूएस-इजरायल के साथ युद्ध में कूदे ये देश, जंग के बढ़ने के आसार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरामको रिफाइनरी सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी है। अरामको ने ड्रोन हमलों के बाद रास तनुरा तेल रिफाइनरी बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस रिफाइनरी के बंद होने से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 9.32% बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

इस बात की भी आशंका जतायी जा रही है कि यदि अरामको रिफाइनरी लंबे समय के लिए बंद रहती है तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और अर्थव्यवस्था पर गहरा पड़ सकता है।

Iran Israel War: महायुद्ध का आज तीसरा दिन, सुलह की उम्मीदों पर लगा विराम, ईरान ने अमेरिका को दिया साफ संदेश

रास तनूरा सऊदी अरब की सबसे बड़ी और पुरानी रिफाइनरियों में से एक है, जिसकी प्रोसेसिंग क्षमता लगभग 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 March 2026, 2:03 PM IST