देश की सबसे ताकतवर महिलाओं का जलवा: 39 लाख करोड़ की मालकिन हैं 117 वुमन लीडर्स, फिनलैंड की जीडीपी भी पीछे

देश की 117 ताकतवर महिलाओं के पास 39 लाख करोड़ की संपत्ति है, जो फिनलैंड की जीडीपी से ज्यादा है। इनमें 84% महिलाएं सेल्फ-मेड हैं। मुंबई और दिल्ली ने मारी बाजी, जानिए 12 श्रेणियों की अव्वल लीडर्स के बारे में खास बातें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 July 2026, 11:55 AM IST

New Delhi: आज के दौर में देश की नारी शक्ति केवल अपनी पहचान ही नहीं बना रही, बल्कि अर्थव्यवस्था की दिशा भी तय कर रही है। हाल ही में जारी 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स सूची ने देश की सबसे ताकतवर महिलाओं का एक ऐसा लेखा-जोखा पेश किया है जो हैरान करने वाला है। भारत में प्रभावशाली महिलाओं की संख्या एक साल में 21 फीसदी की जोरदार छलांग लगाते हुए 117 तक पहुंच गई है।

इन सभी वुमन लीडर्स की कुल संपत्ति का आंकड़ा 39 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह कुल संपत्ति फिनलैंड की जीडीपी (करीब 32 लाख करोड़ रुपये) के आकार से भी कहीं अधिक बड़ी है।

विरासत नहीं, खुद के दम पर रचा इतिहास

इस सूची का सबसे प्रेरणादायक पहलू यह है कि इसमें शामिल 117 महिलाओं में से लगभग 84 फीसदी यानी 98 महिलाओं ने अपने खुद के दम पर यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह आंकड़ा उन महिलाओं से पांच गुना से भी अधिक है जिन्हें यह संपत्ति या साम्राज्य विरासत में मिला था। यह इस बात का प्रमाण है कि आज की भारतीय महिलाएं अपनी मेहनत, प्रतिभा और विजन के बल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।

PoK में बगावत की आग से डरा पाकिस्तान: LOC पर बढ़ी सेना की हलचल, महिलाओं पर दागे पैलेट गन के गोले

उद्योग से लेकर खेल और कंटेंट क्रिएशन तक, 12 श्रेणियों में लहराया परचम

गुरुवार को जारी इस प्रतिष्ठित सूची में कुल 12 अलग-अलग श्रेणियों को शामिल किया गया है। इसमें किरण मजूमदार शॉ और रोशनी नादर मल्होत्रा जैसी दिग्गज उद्योगपतियों के साथ-साथ खेल, सोशल चेंज, कंटेंट क्रिएशन और इंफ्लुएंसर्स की दुनिया की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं।

इस लिस्ट में उम्र के दो छोर भी देखने को मिले 

सबसे युवा प्रभावशाली महिला: 19 साल की पैरा तीरंदाज शीतल देवी इस सूची में सबसे कम उम्र की चेहरा हैं।

सबसे उम्रदराज महिला: दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर (86 वर्ष) इस सूची की सबसे वरिष्ठ और अनुभवी महिला हैं।

विभिन्न श्रेणियों में इन दिग्गजों ने मारी बाजी

कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स की 12 श्रेणियों में अव्वल रहीं प्रमुख महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं-

वेल्थ मल्टीप्लायर: एचसीएलटेक की रोशनी नादर मल्होत्रा (2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर)

फैशन-लाइफस्टाइल: मीना बिंद्रा

सोशल चेंज मेकर: तुषारा शंकर

हर्टलैंड फाउंडर: रजनी बेक्टर

न्यू इकॉनमी: वैशाली निगम सिन्हा

वेटरंस: सुनीता एवं प्रीथा रेड्डी

पैरालंपिक मेडलिस्ट: अवनि लेखरा

लेखक: सुधा मूर्ति

इंफ्लुएंसर्स: अनन्या बिरला

स्वतंत्र पत्रकार: फे डिसूजा

स्टार्टअप फाउंडर: कनिका गुप्ता शोरी

पेशेवर सीईओ: प्रिया नायर

क्या भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? मोदी सरकार ने थरूर समिति को दिया ये दो टूक जवाब

मुंबई और दिल्ली का जलवा, कॅरियर के लिए राज्यों से बाहर गईं महिलाएं

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई ने इस सूची में अपना दबदबा कायम रखते हुए 26 प्रभावशाली महिलाओं के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। हालांकि, 2025 के मुकाबले मुंबई की सूची में 12 महिलाओं की कमी आई है। वहीं, दिल्ली 21 महिलाओं के साथ दूसरे पायदान पर है, जहां पिछले साल के मुकाबले 8 महिलाओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद बंगलूरू (16) तीसरे, गुरुग्राम (6) चौथे और पुणे (5) पांचवें स्थान पर रहा है।

सफलता की इस कहानी में भौगोलिक दूरियों ने भी कोई बाधा नहीं डाली। आंकड़ों के मुताबिक, 33 महिलाओं ने अपने करियर को नई ऊंचाई देने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य का रुख किया, जबकि दो महिलाएं विदेश भी गईं। इसके अलावा, बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ के लिंक्डइन पर सबसे अधिक 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके प्रभाव को साफ तौर पर दर्शाता है।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 11:55 AM IST