आज India AI Impact Summit 2026 का तीसरा दिन है। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस समिट के साथ AI एक्सपो का भी आयोजन हो रहा है। इस समिट में करीब 65 देश शामिल हो रहे हैं।

आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का तीसरा दिन
New Delhi: आज India AI Impact Summit 2026 का तीसरा दिन है। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस समिट के साथ AI एक्सपो का भी आयोजन हो रहा है। इस समिट में करीब 65 देश शामिल हो रहे हैं। 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स की मौजूदगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया था। समिट के तीसरे दिन भी कई अहम घोषणाएं होने वाली हैं।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का बुधवार को तीसरा दिन है। इस बीच इस सम्मेलन में शामिल होने आए कई देशों के शासनाध्यक्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे। यह शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा एआई सम्मेलन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथियों में शामिल हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने बताया कि 18 फरवरी को एक्सपो एरिया सुबह 9:30 से रात 8 बजे तक खुलेगा। कन्वेंशन सेंटर में सेशन शाम 4:30 बजे खत्म हो जाएंगे। आखिरी सेशन 5:30 बजे तक होगा। इसके बाद पूरा कन्वेंशन सेंटर एरिया खाली कराया जाएगा, क्योंकि शाम 6:30 बजे समिट डिनर है, जिसमें प्रधानमंत्री और गेस्ट स्पीकर्स शामिल होंगे। 4:30 बजे के बाद विजिटर्स केवल एक्सपो एरिया में रह सकेंगे, कन्वेंशन सेंटर में एंट्री नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को एक्सपो एरिया में जाने वाले लोगों को कन्वेंशन सेंटर जाने की अनुमति नहीं होगी। एक बार एक्सपो में एंट्री होने के बाद कन्वेंशन सेंटर इवेंट में नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। मंडपम एरिया, अफसर अली रोड और कोर जोन में वाहन मूवमेंट फ्री रहेगा। होटलों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
AI Impact Summit 2026: तीन शब्दों में छिपा है भविष्य का फॉर्मूला… क्यों खास है ये वैश्विक मंच?