
मानसून के अंतिम दौर में मौसम का रौद्र रूप (Img- Pinterest)
New Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के एक बड़े हिस्से के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, असम के ऊपरी वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की वापसी रेखा के चलते अगले 7 घंटों के भीतर देश के 15 से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मानसून का यह आखिरी दौर कई इलाकों में राहत के बजाय आफत बनकर बरस सकता है, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, 3 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नागालैंड में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है, जिसके झोंके 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में 3 और 4 अक्टूबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर और बस्ती जिलों में आज शाम से झमाझम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बड़े पैमाने पर बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है, जिसको देखते हुए पर्यटकों को पहाड़ों की यात्रा टालने या बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
UP Weather: गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पूर्वी यूपी के जिलों में दो दिन होगी तेज बारिश
पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 3 से 8 अक्टूबर के दौरान छिटपुट से लेकर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्री स्थिति बिगड़ने की आशंका है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का पूर्वाभ्यास किया गया है।
मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र और जोखिम भरे तटीय इलाकों में न जाने की सख्त सलाह दी है। इसके साथ ही खुले खेतों में काम करने वाले किसानों को वज्रपात और तेज आंधी के समय पक्के मकानों में शरण लेने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
Location : New Delhi
Published : 3 October 2026, 8:23 AM IST