हरियाणा के मुख्य सचिव पद पर अनुराग रस्तोगी को मिला एक्सटेंशन, जानिये उनसे जुड़ी मुख्य बातें

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 June 2025, 3:33 PM IST

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को केंद्र सरकार से एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। अनुराग रस्तोगी 30 जून रिटायर होने वाले थे। लकिन हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से उनके कार्यकाल को बढ़ाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक्सटेंशन देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को सिफारिश थी। अनुराग रस्तोगी की रिटायरमेंट 30 जून को है। हिमाचल प्रदेश व ओडिसा के मुख्य सचिवों की तरह हरियाणा के मुख्य सचिव को भी छह माह का सेवा विस्तार मिलने की पूरी संभावना थी। लेकिन अब उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ गया है।

बता दें कि वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश व ओडिशा के मुख्य सचिवों की तरह हरियाणा के मुख्य सचिव को छह माह का सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। केंद्र के एक साल के एक्सटेंशन के बाद अब अनुराग रस्तोगी जून 2026 तक हरियाणा के मुख्य सचिव रहेंगे।

कौन हैं अनुराग रस्तोगी

बता दें कि आईएएस अनुराग रस्तोगी वित्त आयुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। पिछले साल 31 अक्टूबर को टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 3 दिनों तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। हालांकि जोशी को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन सरकार ने यह कार्यभार रस्तोगी को तब तक के लिए सौंप दिया, जब तक कि जोशी, जो उस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, 4 नवंबर, 2024 को जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया था।

Location : 
  • Haryana

Published : 
  • 20 June 2025, 3:33 PM IST