DN Exclusive: दिल्ली होटल अग्निकांड की डरवानी कहानी; विदेशों तक गूंजी चीखें, मचा हाहाकार, जानें आंखों देखा हाल

देश की राजधानी दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में हुए भीषण अग्निकांड की तपिश पूरे देश के साथ विदेशों तक पहुंची। इस भीषण घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये है। अब भी चीख-पुकार और हाहाकार मचा हुआ है।

Updated : 3 June 2026, 7:55 PM IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मृतकों और घायलों में कई विदेशी लोग भी शामिल हैं, जो यहां इलाज करवाने के साथ-साथ पर्यटक बनकर आये थे।

हर दिन कहीं न कहीं लापरवाही

अगर यह कहा जाए कि ऐसे हादसे अब आम होते जा रहे हैं, तो शायद गलत नहीं होगा। हर दिन कहीं न कहीं लापरवाही, नियमों की अनदेखी या सुरक्षा मानकों में कमी के कारण लोगों की जान जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक?

डाइनामाइट न्यूज की टीम घटनास्थल पर

मालवीय नगर का यह हादसा भी पहली नजर में केवल आग लगने की घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की कई परतों को उजागर करने वाला मामला प्रतीत होता है। डाइनामाइट न्यूज की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? कोर्ट ने चलाया कानूनी डंडा, आयोग से रिपोर्ट तलब, जानिये पूरा अपडेट

आपातकालीन निकास की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होटल के पास फायर विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं था। इतना ही नहीं, होटल को केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी, जबकि वहां करीब 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि भवन में आपातकालीन निकास की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

चारों तरफ अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों तक पहुंच गए। लोगों ने नीचे गद्दे डालकर फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते कुछ लोगों की जान बच सकी। लेकिन 21 लोग आग और धुएं की चपेट में आ गए

84 साल की उम्र में जेल! 34 साल तक पीछा करता रहा कानून, अब बुजुर्ग को मिली सजा

हादसे के बाद सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसी अपने की जान की कीमत मुआवजे से चुकाई जा सकती है?

Location :  New Delhi

Published :  3 June 2026, 7:55 PM IST