Firing in Delhi: दिल्ली के अमर कॉलोनी में कपल पर फायरिंग, मची अफरातफरी

दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में मंगलवार को हथियार बंद हमलावरों ने एक जोड़े पर फायर कर दी। इस हमले में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरेआम गोली की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 May 2026, 10:59 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में हथियार बंद तीन हमलावरों ने महिला मित्र के साथ फूड पॉइंट में बैठे एक युवक पर फायर कर दी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने वाले युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 7:54 बजे की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

महिला मित्र के साथ फूड प्वाइंट पर बैठा था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साहिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ  फूड पॉइंट 'Jaat Saab Chap Wala' में खाना खाने के लिए बैठा था। उसी दौरान पास में बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली नोकझोंक देखते ही देखते हिंसक हो गई और आरोप है कि इसी विवाद के बाद साहिल पर गोली चला दी गई।

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी: एक साथ 6 शिक्षक निलंबित, 41 का वेतन रुका; मैनपुरी में बड़ा एक्शन

युवक की हालत गंभीर

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल साहिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

DN Exclusive: महराजगंज में क्यों हैं इतने शिव मंदिर? जानें चौंकाने वाला सच

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।  अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

ताजा जानकारी के अनुसार युवक को पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  26 May 2026, 10:20 PM IST