
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: इंटरनेट)
Meerut News: मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने साथ हुई क्रूरता का खुलासा किया। पीड़िता की शादी करीब 7 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद महिला का उत्पीड़न और दुष्कर्म का सिलसिला शुरू हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया किया कि उसकी सास और ससुर ने मिलकर उसकी इज्जत को तार-तार करने का प्रयास किया। जब वह अपने ससुर की करतूतों से होश में आई तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन इसके बाद भी उसकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही थी।
एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। जिसके बाद वह अपने होश-हवास में नहीं थी। होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घिनौनी घटना की जानकारी अपने सास को दी। इसके बाद पति और सास ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि इस उत्पीड़न के चलते वह कई बार न्याय की गुहार लगाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची।
पुलिस का बयान
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी में सुरक्षा और न्याय चाहती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ इस तरह का उत्पीड़न लगातार जारी है। वह इससे परेशान होकर अपने परिवार और पुलिस का सहारा लेने को मजबूर हुई है। मुंडाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Location : Meerut
Published : 7 July 2025, 6:03 PM IST
Topics : Dynamite News Meerut rape case SSP Meerut क्राइम