
डाइनामाइट न्यूज़ का दफ्तर
New Delhi : डाइनामाइट न्यूज़ अपनी डिजिटल दुनिया में एक नई शुरुआत करने जा रहा है। 15 जुलाई नई दिल्ली स्थित अपने हेड ऑफिस, उद्यान मार्ग में समृद्धि स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
इस खास मौके पर भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश रहे डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल, एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश समेत मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां और अन्य अतिथि शामिल होंगे।
समृद्धि स्टूडियो एक अत्याधुनिक 24x7 स्टूडियो है। जिसे डिजिटल पत्रकारिता की नई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां लाइव न्यूज कवरेज, इंटरव्यू, खास कार्यक्रम, डिजिटल शो, पॉडकास्ट और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट आसानी से तैयार किए जा सकेंगे।
यह स्टूडियो नई तकनीक से लैस है। जिससे डाइनामाइट न्यूज़ को लाइव स्ट्रीमिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर और तेज न्यूज पहुंचाने में मदद मिलेगी।
Location : New Delhi
Published : 11 July 2026, 5:53 PM IST