हिंदी
डाइनामाइट न्यूज द्वारा आयोजित यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड समारोह
New Delhi: देश की राजधानी नई दिल्ली के द कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गुरुवार को डाइनामाइट न्यूज द्वारा आयोजित यंग इंडिया क्रंट्री अवार्ड 2025 समारोह की जनसंचार के माध्यमों और पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस भव्य समारोह में देश की राजनीति, शिक्षा, कानून, ब्यूरोक्रेसी, खेल जगत और कई क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों ने शिरकत की।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह लोकमत ने अपने अखबार के तीनों संस्करणों हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है और डाइनामाइट न्यूज के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इस भव्य कार्यक्रम का उद्देश्य युवा भारत की सकारात्मक सोच और प्रगतिशील कार्यों को मंच देना था।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जिसमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज राजेश बिंदल और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल के साथ-साथ सभागार में कई लोग मौजूद थे।
सुर्खियों में छाया डाइनामाइट न्यूज
गणमान्य और महानुभाव से खचाखच भरे हाल में अपने संबोधन में डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में जब नकारात्मकता बिकती है तो ऐसे समय में मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि देश की 85% आबादी 49 वर्ष से कम उम्र की है, और डाइनामाइट न्यूज़ इस युवा भारत का सशक्त प्रतिनिधि बन चुका है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘Young India Country Awards’ को युवा भारत की ऊर्जा को सम्मानित करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बने रहना चाहिए।
दिलचस्प है कि डाइनामाइट न्यूज के मंच पर सभी दलों के नेता यानी पक्ष और विपक्ष एक मंच पर इकट्ठे हुए और देशहित में अपने अमूल्य अनुभव साझा किए। सभी ने डायनामाइट न्यूज़ की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलती है।
डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा धेय्य देश के कोने-कोने में छुपी प्रतिभाओं को एक पहचान देना और उन्हें देश के सामने लाना है। ‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड्स’ इसी दिशा में हमारी एक छोटी सी पहल है।
इन्हें मिला यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड
कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में दो पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली शूटर मनु भाकर, संघर्ष से सफलता के शिखर तक पहुंचने वाली हजारों महिलाओं की प्रेरणास्रोत एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक रुमा देवी, और भारत की युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर, महिला शतरंज ओलंपियाड में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतने वाली दिव्या देशमुख को ‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #YoungIndiaCountryAwards ट्रेंड करता रहा और लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए अवॉर्ड पाने वालों को बधाई दी।
इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यदि मीडिया सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो समाज में आमूलचूल बदलाव संभव है।
Location : New Delhi
Published : 19 October 2025, 11:30 PM IST
Topics : Dynamite News Platform DynamiteNews10thAnniversary ManojTibrewalAakash YoungIndiaCountryAward2025
No related posts found.