Dynamite News पर लगी मोहर: तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए एलजी, वीके सक्सेना लद्दाख रवाना

देश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। दिल्ली के मौजूदा एलजी वीके सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया। इससे पहले Dynamite News ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सही-सही रिपोर्ट की थी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 March 2026, 12:29 AM IST

New Delhi: देश में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच डाइनामाइट न्यूज़ (Dynamite News) की खबर पर आखिरकार मुहर लग गई है। कुछ घंटे पहले ही डाइनामाइट न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (एलजी) बनाया जा सकता है और मौजूदा एलजी विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख भेजा जाएगा।

पहले ही सामने आ गई थी जानकारी

डाइनामाइट न्यूज़ सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि 1988 बैच के रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया एलजी बनाया जा सकता है और विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख भेजा जाएगा। बाद में सरकार की ओर से जारी आदेश में यही बदलाव पुष्टि के साथ सामने आया।

ईरान-पश्चिम एशिया तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्रियों में अफरा-तफरी, पढ़ें पूरा अपडेट

अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं संधू

तरनजीत सिंह संधू भारत के वरिष्ठ और अनुभवी राजनयिक माने जाते हैं। वह फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उन्हें देश की राजधानी दिल्ली की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो काफी महत्वपूर्ण पद माना जाता है।

कई राज्यों में भी बदले गए राज्यपाल

इस बड़े फेरबदल के तहत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, यूपी-दिल्ली के इन बड़े मंदिरों के कपाट बंद

बिहार और हिमाचल में भी नई नियुक्ति

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं काविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का दायित्व दिया गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 6 March 2026, 12:29 AM IST