दिल्ली-NCR वालों के लिए जरूरी खबर, दशहरे पर इन रास्तों पर होगी पाबंदी, जानें कहां से जाएं

दिल्ली-नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दशहरे पर रामलीला देखने या रावण दहन के लिए निकल रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदानों के आसपास कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 October 2026, 7:03 AM IST

New Delhi: दशहरे पर रामलीला देखने और रावण दहन का आनंद लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का हाल जरूर जान लें। दिल्ली- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहार के दौरान आपको रास्तों पर बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-नोएडा  ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदानों के आसपास कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है।

20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान भी कई रास्तों पर बदलाव रहेगा। ऐसे में गलत रास्ते पर जाने से बचने के लिए जान लें कि कहां रोक रहेगी और किन वैकल्पिक रास्तों से जा सकते हैं।

दशहरे पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा समारोह के चलते पूर्वी दिल्ली में पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार NH-24, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखें।

सेक्टर-21ए स्टेडियम के आसपास इन रास्तों पर रोक

नोएडा स्टेडियम में रामलीला के आयोजन को देखते हुए सेक्टर-21ए के आसपास कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इनमें शामिल हैं:

  1. सेक्टर 12, 22 और 56 तिराहे से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला रास्ताट
  2.  सेक्टर 10-21 यू-टर्न से सेक्टर 12, 22 और 56 तिराहे की ओर जाने वाला रास्ता
  3. 3. सेक्टर 8, 10, 11 और 12 चौक से स्टेडियम चौक होते हुए मोदी मॉल चौक तक का मार्ग
  4. सेक्टर 31-25 चौक से मोदी मॉल चौक और स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला रास्ता
  5. मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12-22 चौक होते हुए एडॉब/रिलायंस चौक तक का मार्ग
  6. कोस्ट गार्ड तिराहे और एनटीपीसी अंडरपास से सेक्टर 12-22 चौक की ओर जाने वाले रास्ते
  7. जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल और एडॉब चौक की ओर जाने वाला मार्ग
  8. सेक्टर 24 थाने के तिराहे से एडॉब/रिलायंस चौक और मोदी मॉल चौक की ओर जाने वाला रास्ता

रजनीगंधा चौक से सेक्टर 12-22-56 तिराहे की ओर जाने वाले वाहन: सेक्टर 10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे।
सेक्टर 12-22-56 तिराहे से स्टेडियम चौक जाने वाले वाहन: सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड़ चौक और सेक्टर 31-25 चौक का रास्ता ले सकेंगे।
सेक्टर 12-22-56 तिराहे से रजनीगंधा चौक जाने वाले वाहन: मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8-10-11-12 चौक और हरौला/झुंडपुरा चौक होकर जा सकेंगे।
डीएम चौक या जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल और एडॉब चौक जाने वाले वाहन: निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे।
सेक्टर 54 चौकी तिराहे से जलवायु विहार चौक जाने वाले वाहन: गिझौड़, सेक्टर 31-25 चौक और निठारी होकर जा सकेंगे।

 

 

Location :  New Delhi

Published :  20 October 2026, 7:03 AM IST