New Delhi: बंगाल में ‘कमल’ खिलने पर डोनाल्ड ट्रंप ने दी पीएम मोदी को बधाई, बोले- ‘भारत सौभाग्यशाली है कि उसे आप जैसा नेता मिला’

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी। व्हाइट हाउस ने इस जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक बताया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 May 2026, 10:37 AM IST

New Delhi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अभूतपूर्व जीत की गूँज अब सात समंदर पार अमेरिका तक पहुँच गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर इस ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी सफलता के लिए बधाई दी है। व्हाइट हाउस ने इस जीत को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।

'सौभाग्यशाली है भारत' - राष्ट्रपति ट्रंप

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने आईएएनएस से पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। ट्रंप ने कहा, "भारत वाकई सौभाग्यशाली है कि उसका नेतृत्व आपके जैसे सशक्त नेता के हाथों में है।" यह बधाई संदेश न केवल व्यक्तिगत मित्रता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर पीएम मोदी के बढ़ते कद की भी तस्दीक करता है।

बंगाल में 15 साल के ममता राज का अंत

इस चुनावी नतीजे ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। करीब डेढ़ दशक से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के किले को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। पहली बार बंगाल की सत्ता में भाजपा का आगमन भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक माना जा रहा है। इसे पीएम मोदी की विकासवादी राजनीति और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

बंगाल चुनाव विश्लेषण: भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दे ने तोड़ा ममता का ‘विजय रथ’, गढ़ भवानीपुर में भी मिली शिकस्त

'दशकों का इंतजार खत्म, अब सोनार बांग्ला'

जीत के बाद दिल्ली में उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बंगाल के लिए एक 'नये युग की शुरुआत' करार दिया। उन्होंने कहा कि दशकों से बंगाल की जनता जिस बदलाव का इंतजार कर रही थी, वह अब साकार हुआ है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि यह जनादेश भयमुक्त और विकासशील बंगाल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बंगाल चुनाव विश्लेषण: भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दे ने तोड़ा ममता का ‘विजय रथ’, गढ़ भवानीपुर में भी मिली शिकस्त

वैश्विक स्तर पर मजबूत हुए भारत-अमेरिका संबंध

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की ओर से मिली यह बधाई भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण है। बंगाल में मिली इस प्रचंड जीत से केंद्र सरकार की स्थिति और अधिक मजबूत हुई है, जिससे आगामी समय में भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  6 May 2026, 6:24 AM IST