क्या आप भी Stress कम करने के लिए रोज पीते हैं शराब? जानिए इसका सच

काम का दबाव, निजी परेशानियां और भागदौड़ भरी जिंदगी… इन सबके बीच कई लोग Stress कम करने के लिए रोज़ शराब का सहारा लेने लगते हैं। उन्हें लगता है कि शराब कुछ देर के लिए दिमाग को शांत कर देती है, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है?

Updated : 2 June 2026, 2:18 PM IST

New Delhi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में Stress लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस का दबाव, पैसों की चिंता, रिश्तों की उलझनें और काम का बोझ कई लोगों को मानसिक रूप से थका देता है। ऐसे में कुछ लोग खुद को शांत करने के लिए रोज़ शराब या बीयर का सहारा लेने लगते हैं। अक्सर लोग कहते हैं, बस थोड़ा सा पी लेते हैं, दिमाग हल्का हो जाता है।  लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में शराब Stress कम करती है या यह राहत सिर्फ कुछ समय का एहसास होती है?

शराब पीने के बाद...

जानकारों के मुताबिक, शराब पीने के बाद शुरुआत में व्यक्ति को थोड़ी देर के लिए आराम या रिलैक्स महसूस हो सकता है, क्योंकि यह दिमाग और शरीर की गतिविधियों को धीमा करती है। यही वजह है कि तनाव में रहने वाले कई लोग इसे Stress Relief समझ लेते हैं। लेकिन यह असर हमेशा नहीं रहता। कुछ समय बाद वही शराब चिंता, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और Mood Swing जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है। धीरे-धीरे कई लोग Stress से निकलने के बजाय शराब पर मानसिक रूप से निर्भर होने लगते हैं।

रोजमर्रा की जरूरत

अगर कोई व्यक्ति हर परेशानी, उदासी या तनाव के बाद शराब पीने लगे और उसे लगे कि बिना शराब के वह रिलैक्स नहीं हो सकता, तो यह एक Warning Sign माना जा सकता है। शुरुआत में जो आदत सिर्फ “कभी-कभी” होती है, वह धीरे-धीरे रोजमर्रा की जरूरत बन सकती है। इसके साथ ही शराब का असर सिर्फ दिमाग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि नींद, ऊर्जा और शरीर की सेहत पर भी पड़ सकता है। कई बार लोगों को लगता है कि शराब पीकर उन्हें अच्छी नींद आएगी, लेकिन लंबे समय में यह नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

आखिर क्यों ‘टावर’ बन रहा लोगों का नया ड्रामा स्पॉट? जानें UP ‘टावर ट्रेंड’ का सच

नई मुश्किलों की शुरुआत

विशेषज्ञ मानते हैं कि Stress को संभालने के लिए शराब की जगह कुछ स्वस्थ तरीके ज्यादा मददगार हो सकते हैं, जैसे नियमित Exercise, Walk, Meditation, दोस्तों या परिवार से खुलकर बात करना और जरूरत पड़ने पर Mental Health Expert की सलाह लेना। Stress कम करना जरूरी है, लेकिन अगर उसका रास्ता रोज शराब बन जाए, तो यह राहत से ज्यादा नई मुश्किलों की शुरुआत भी हो सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  2 June 2026, 2:18 PM IST