Delhi School News: शाहदरा के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, मौके से मिला 3 पन्नों का कथित सुसाइड नोट

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं की करीब 18 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 October 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 18 साल की छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल परिसर में कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई ज्वलनशील पदार्थ या केमिकल लेकर स्कूल आई थी। हालांकि, उसमें मौजूद पदार्थ की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया।

तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिलने की चर्चा

इस मामले में तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है और उसमें किन बातों का जिक्र किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Location :  New Delhi

Published :  24 October 2026, 2:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement