Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में 4 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कब बरसेंगे बदरा

Weather Update: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक आंधी, तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें आपके शहर में कब बदलेंगे मौसम के मिजाज।

Updated : 28 April 2026, 7:41 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आज आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल और 3 मई को बारिश होने का अलर्ट है. उत्तराखंड में 28 से 3 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 से 30 अप्रैल के दौरान बरसात होने का अनुमान है.

यूपी का कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 28 अप्रैल से 2 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक तक बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल तक और पूर्वी राजस्थान में 28 से 3 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 28-29 अप्रैल के दौरान तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है.

कहां कब बारिश होगी

27 से 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर
28 से 30 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश
28 से 3 मई तक बारिश-बर्फबारी
27 से 30 अप्रैल तक पंजाब-हरियाणा
28 से 2 मई तक वेस्ट और ईस्ट यूपी में
28 से 3 मई तक पूर्वी राजस्थान में
28 और 29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में 28 अप्रैल को बादल घिरे रहने की संभावना है. दो से तीन बार गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट भी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 29 अप्रैल को भी बादल घिरे रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने का अनुमान है. आंधी, बारिश, तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं. 30 अप्रैल को भी बादलों के साये में मौसम सुहाना रह सकता है.

पहाड़ों में 'कूल-कूल' अहसास: पर्यटकों की बढ़ी भीड़

मैदानों की तपिश से उलट हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बेहद सुहावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की लुका-छिपी और हल्की बारिश ने ठंडक बरकरार रखी है। यही कारण है कि मैदानी इलाकों की गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अभी भी रात के समय अच्छी ठंड पड़ रही है। दिन में खिली धूप के बावजूद बर्फीली हवाएं मौसम को संतुलित बनाए हुए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 April 2026, 6:56 AM IST

Advertisement