दिल्ली और NCR में शीतलहर जारी है। सुबह और रात में घना कोहरा, दिन में हल्की धूप रहेगी। AQI में हल्का सुधार हुआ, लेकिन हवा अभी भी “खराब” श्रेणी में है। GRAP-4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं, बाकी चरण लागू रहेंगे।

राजधानी में शीतलहर और कोहरे का असर
New Delhi: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी में आज हल्की धुंध और कोहरा रहने की संभावना है, खासकर सुबह-सुबह और रात में। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। दिन में हल्की धूप के बावजूद मौसम ठंडा रहेगा।
नोएडा में भी दिन में हल्की धूप रहेगी, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। गुरुग्राम में घना कोहरा रहेगा और रात में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम 8 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।
राजधानी और NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। हल्के सुधार के बावजूद सर्द मौसम, कोहरा और प्रदूषण की वजह से AQI खराब रहने की संभावना है। एनसीआर में भी AQI स्तर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकता है, खासकर सुबह के समय कोहरे और प्रदूषक कणों के फैलने की वजह से।
Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में खिला मौसम, मैदानों में कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखा गया। AQI गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में आ गया। सुबह 336 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को ये 415 था। समीर ऐप के अनुसार, राजधानी के 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 36 में AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
AQI में हल्का सुधार (Img- Internet)
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण में हल्की गिरावट के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-4 पाबंदियां हटा दी हैं। हालांकि GRAP के स्टेज-1, 2 और 3 की पाबंदियां पूरे क्षेत्र में जारी रहेंगी। दिल्ली में 14 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 13 दिसंबर 2025 को CAQM ने GRAP के अलग-अलग चरणों की पाबंदियां लागू की थीं।
IMD के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। सुबह-सुबह घना कोहरा और धुंध के चलते विजिबिलिटी कम हो गई।
UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर में घना कोहरा, आगरा में धूप से मिली राहत, IMD का ताजा अपडेट
विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि सुबह और रात में सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धुंध और कोहरे के समय वाहन की हेडलाइट का उपयोग करें। प्रदूषण और AQI खराब होने के कारण, बच्चों, बुजुर्गों और हृदय या फेफड़ों की समस्या वाले लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।