सावधान! अगस्त में 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा: दिल्ली-NCR समेत UP, बिहार और MP में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 4 से 8 अगस्त तक दिल्ली-NCR, UP, बिहार, MP और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। जानिए अगले 5 दिनों तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज और क्या बरती जानी चाहिए सावधानियां

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 August 2026, 7:46 AM IST

New Delhi: अगस्त की शुरुआत के साथ ही मानसून ने एक बार फिर अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आप अगले कुछ दिनों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 से 8 अगस्त के बीच देश के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक मानसून पूरी रफ्तार से बरसने को तैयार है।

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद में अगले 5 दिनों तक मौसम काफी मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान दिन भर काले बादल छाए रहेंगे और सुबह, शाम तथा रात के वक्त दो से तीन बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यही नहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी पूरी संभावना है।

Weather Update: मानसून एक्सप्रेस ने UP समेत इन राज्यों का किया रुख, Delhi-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

UP, बिहार और झारखंड: नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 8 अगस्त तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं बिहार में 5 अगस्त तक और झारखंड में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की इस चाल से मैदानी इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में किसानों और आम जनता दोनों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में आंधी-बिजली का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 7 अगस्त के बीच बारिश आफत बन सकती है। आकाशीय बिजली गिरने, आंधी-तूफान आने और भूस्खलन (Landslide) की आशंका को देखते हुए पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा गया है। उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

UP Monsoon Update: मानसून की फिर से जोरदार वापसी, 4 से 10 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

9 अगस्त तक नहीं मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश में 5 से 9 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जहाँ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज बारिश का अलर्ट है। उधर पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक 'बहुत भारी बारिश' होने के आसार हैं।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 7:46 AM IST