दिल्ली-NCR में घने कोहरे का कहर जारी है। IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बेहद कम विजिबिलिटी की चेतावनी दी है। तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है और पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली-NCR घने कोहरे की चपेट में (Img Source: Google)
New Delhi: पूरा उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है और राजधानी दिल्ली की सुबह भी आज कुछ ऐसी ही रही। दिल्ली-NCR के लगभग सभी इलाकों में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि हवा की गुणवत्ता यानी AQI 273 के स्तर पर बनी हुई है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आती है। ठंड और प्रदूषण का यह दोहरा असर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकल सकी और ठंडी हवाएं करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे का असर अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। आज भी सुबह के समय दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है। इसी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Weather Update: दिल्ली में सुबह बारिश से एक बार फिर बढ़ी ठंड, इन राज्यों में भी कोल्ड डे की चेतावनी
IMD के अनुसार कोहरे की तीव्रता के चलते दृश्यता काफी कम रह सकती है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे जाने का अनुमान है। इसी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खासतौर पर सुबह और देर रात के समय यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि सड़क हादसों और फ्लाइट डिले का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और धीमी गति से चलने की हिदायत दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी रहेगी और ठंडी हवाओं से सर्दी का असर और बढ़ सकता है। IMD ने 8 फरवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन कोहरा लगातार बना रहेगा।
Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी की रात और दूसरा 5 फरवरी की रात प्रभावी होगा। 2 और 3 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है, जबकि 6 और 7 फरवरी को कई क्षेत्रों में भारी हिमपात की आशंका जताई गई है। इसके असर से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।