
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को ठंड और बढ़ेगी। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। ठंड के साथ-साथ दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण भी लोगों के सांसों के लिए संकट बना हुआ है।
सुबह दिल्ली में 8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। दो साल बाद नवंबर माह की सबसे ठंडी सुबह रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2024 में नवंबर में 9.5 डिग्री सेल्सियस व वर्ष 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सुबह व शाम के समय तो ठिठुरन का अहसास हो रहा है लेकिन दिन में धूप निकलने से सर्दी की ठिठुरन कम लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में आ रहे सुधार को देखते हुए CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने बुधवार को GRAP के स्टेज-III को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया। CAQM की सब-कमेटी ने बैठक कर वायु गुणवत्ता और IMD/IITM के पूर्वानुमान की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया। हालांकि, स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां जारी रहेंगी. सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सख्ती से इन उपायों को लागू करें।
Weather Update: दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, गिरेगा पारा; पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ी ठंड
गुरुवार के मौसम की तो नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली में आज भी रात और शाम बेहद ठंडे होने वाले हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब, हरियाणा में पारा तेजी से गिर रहा है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड की लहर तेज हो गई है, जिससे तापमान नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। श्रीनगर शहर में तापमान –3.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी।
Location : New Delhi
Published : 27 November 2025, 6:43 AM IST
Topics : Cold wave Delhi IMD temperature Weather Update