New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मारे गए थप्पड़ की गूंज दिल्ली से लेकर गुजरात तक गूंज रही हैं। मामले रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। आरोपी की मां ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। दरअसल, CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोपी की मां ने किया बड़ा खुलासा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाले आरोपी राजेश की मां ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है, आरोपी की मां ने बताया उनके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं, साथ ही आरोपी का पशुओं से भी लगाव रहा है और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर फैसले से भी आरोपी आहत था।
थप्पड़ कांड के बाद बढ़ी सुरक्षा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की है। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है।
गुजरात में भी पांच केस दर्ज
आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका कोर्ट के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। गुजरात में भी राजेश पर चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।