
कांग्रेस का जोरदार हंगामा
New Delhi: भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेड डील के विरोध में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी की। हालात तब और बिगड़ गए जब कुछ कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे।
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा तोड़कर प्रवेश किया और 'PM is Compromised' के नारे लगाए।@INCIndia @IYC #aisummit #newdelhi #trending #reels #congress pic.twitter.com/jYkIoOSV4g
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सरकार की कथित ट्रेड डील नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। सरकार की कथित ट्रेड डील नीतियां देश के हित में नहीं हैं। उनका आरोप है कि इन समझौतों से युवाओं और छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा। इसी के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।
Location : New Delhi
Published : 20 February 2026, 1:59 PM IST