
सीएनजी के दाम बढ़े
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें शनिवार, 29 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। बढ़े हुए दामों का सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा।
CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब CNG 86.98 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो थी।
वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में CNG का नया रेट 95.59 रुपये प्रति किलो हो गया है।
इस साल CNG की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। आपको याद होगा कि इसी साल फरवरी में इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। उसके बाद होमुर्ज संकट हुआ तब से पेट्रोलियम पदार्थों और नेचुरल गैस के दाम बढ़ ही रहे हैं। हां, मई के बाद देखें तो यह पहली बढ़ोतरी है। इससे पहले IGL ने 10 ही दिन की अवधि के दौरान चार चरणों में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी।
CNG के दाम बढ़ने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब सेवाओं के किराए पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर ऑटो और टैक्सी चालकों की लागत बढ़ जाएगी, जिसका भार आम यात्रियों पर भी पड़ सकता है।
Location : New Delhi
Published : 29 August 2026, 8:38 AM IST
Topics : CNG New price CNG rate Delhi Latest News price hike