
CJP ने वापस लिया 5 सितंबर का दिल्ली मार्च,
CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालने की घोषणा की थी। संगठन का कहना था कि 25 जुलाई को आंदोलन खत्म करने के दौरान सरकार की ओर से जो आश्वासन दिए गए थे, उन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया गया।
CJP की प्रमुख मांगों में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेना, छात्रों पर कार्रवाई नहीं करना और अन्य मांगें शामिल थीं।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने CJP के 5 सितंबर के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है और सभी पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल हस्तक्षेप से इनकार करते हुए मामले की सुनवाई आगे के लिए तय की थी।
CJP की ओर से अब कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद 5 सितंबर का प्रस्तावित मार्च वापस लिया जा रहा है।
इस फैसले के बाद दिल्ली में होने वाले संभावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन को भी राहत मिली है।
Location : New Delhi
Published : 1 September 2026, 2:42 PM IST
Topics : CJP Delhi March Cancelled CJP Protest Update Cockroach Janta Party Supreme Court CJP Case Supreme Court Hearing News