रंगदारी, धमकी और हत्या के खेलों का मास्टरमाइंड आखिरकार गिरफ्तार, ऐसे चलाते थे पूरा नेटवर्क

चतरा पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन कराने और शूटरों तक रकम पहुंचाने का आरोप है। मोबाइल से अहम सबूत मिले हैं और पुलिस पूरे वित्तीय नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 July 2026, 12:06 PM IST

Chatra: संगठित अपराध और रंगदारी गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हंटरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी के चर्चित मामले में पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह के आर्थिक नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहे थे। दोनों पर हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन कराने और शूटरों तक रकम पहुंचाने का आरोप है।

मोबाइल से मिले अहम सबूत, आर्थिक नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। जांच में गिरोह के सदस्यों और शूटरों के बीच आर्थिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और संपर्कों की जानकारी मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने विदेश से आर्थिक संबंध और हवाला के माध्यम से पैसों के लेन-देन की बात स्वीकार की है। पुलिस अब पूरे वित्तीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

व्यवसायी से रंगदारी मांगने के बाद दर्ज हुआ था मामला

यह मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी व्यवसायी प्रेम सिंह की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रिंस खान गिरोह की ओर से उनसे रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

अफसरों की लापरवाही से नोएडा में एकलौते बेटे की मौत, अब कौन समझेगा रानी देवी का दर्द?

बिहार के भोजपुर से हुई गिरफ्तारी

विशेष टीम ने 10 जुलाई को छापेमारी कर भोजपुर (बिहार) से मोहम्मद अस्फाक आलम (30) और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया। सद्दाब मूल रूप से धनबाद का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल भोजपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

मेरठ में बारिश बनी काल: व्यक्ति और उसके घोड़े की पानी में डूबने से मौत, चौकी इंचार्ज ने जान पर खेलकर निकाला शव, Video

सद्दाब अंसारी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार सद्दाब अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थाना क्षेत्रों में रंगदारी, धमकी, हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Location :  Chatra

Published :  12 July 2026, 12:03 PM IST