रिश्वत का जाल, रेड और गिरफ्तारी: दिल्ली में सिस्टम के अंदर पकड़ा गया ‘करप्शन गेम’, CBI की गिरफ्त में MCD डिप्टी कमिश्नर

दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा को CBI ने 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 March 2026, 4:17 PM IST

New Delhi: दिल्ली की सत्ता और सिस्टम के बीच चल रहे भ्रष्टाचार के खेल पर एक बड़ा पर्दाफाश हुआ है। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर रिश्वत का सौदा तय हो चुका था। जैसे ही पैसा हाथ में आया, वैसे ही खेल खत्म और सिस्टम के भीतर छिपा चेहरा बेनकाब हो गया। राजधानी में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार अब भी सरकारी दफ्तरों में गहरी जड़ें जमाए बैठा है। इस बार शिकंजा कसा है एक बड़े अधिकारी पर, जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया।

CBI की बड़ी कार्रवाई

CBI ने दिल्ली नगर निगम में तैनात एक बड़े अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैं अभिषेक कुमार मिश्रा, जो शाहदरा नॉर्थ जोन में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे। CBI ने उन्हें 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे MCD महकमे में हड़कंप मच गया है।

एंजेल चकमा मर्डर केस: नेपाल भागा आरोपी यज्ञ राज अवस्थी कैसे आएगा हाथ? CBI ने लगाईं तीन बड़ी आपत्तियां, जानें क्या है मामला

ऐसे बिछाया गया जाल

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक काम को करने के बदले 4 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। एजेंसी ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई, ताकि आरोपी को भनक तक न लगे।

सेना के अधिकारी से MCD अफसर

गिरफ्तार अधिकारी की एक और खास बात यह है कि वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहे हैं और फिलहाल Municipal Corporation of Delhi में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। एक अनुशासित सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले अधिकारी का इस तरह रिश्वत मामले में पकड़ा जाना कई सवाल खड़े करता है।

शराब कांड मामला: केजरीवाल के बरी होने के खिलाफ CBI का सख्त रुख, निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

और भी नाम आ सकते हैं सामने

CBI की टीम अब अभिषेक कुमार मिश्रा से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं या यह अकेले का काम था।

Location : 
  • News Delhi

Published : 
  • 31 March 2026, 4:17 PM IST